बाजपुर: चिकित्सक दंपति के खिलाफ कांग्रेसियों ने सीएचसी में दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने व मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले चिकित्सक दंपति को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की।

गुरुवार को काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को सौंपा गया। उनका कहना था कि देवभूमि उत्तराखंड में सत्तासीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के सरकारी अस्पताल रेफर सेंटर में तब्दील हो गए हैं। सारी सुविधाएं होने के बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर भी रेफर सेंटर बना हुआ है।

सीएचसी में आने वाले दुर्घटनाग्रस्त ज्यादातर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। आरोप लगाया कि सीएचसी में तैनात महिला चिकित्साधिकारी द्वारा मरीजों व उनके तीमारदारों से अभद्र व्यवहार किया जाता है जिससे दोनों के प्रति आमजन में भारी आक्रोश है। वहीं ज्ञापन में सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाने व मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले चिकित्सक दंपति के स्थानांतरण के लिए अपने स्तर से अभिलंव प्रभावी कार्यवाही अमल में लाने की की मांग की गई है।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पवन शर्मा, नगराध्यक्ष सत्यवान गर्ग, दलित नेता अनिल वाल्मीकि, जनजाति नेता जीत सिंह, महेश कुमार, पूरन जोशी, तनवीन खां, जसवंत सिंह, बलवीर सिंह कालू, अभिषेक तिवारी, रजत भंडारी, नितिन बिष्ट, निसार अहमद, अशोक कुमार, अफसर अली, वीर सिंह आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार