रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे PM Modi, विरोधियों पर Keshav Maurya का हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। बुधवार को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, ट्रस्ट के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित भी किया।जिस पर पीएम मोदी ने आने की सहमति दे दी है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पीएम मोदी का आभार जताया है।

वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवान राम को काल्पनिक बताने वालों के लिए एक जवाब 22 जनवरी 2024। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 22 जनवरी 2024 का दिन एक राम भक्त के रूप में और श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के सिपाही के रूप में मेरे लिए गौरव का क्षण है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में देश के प्रधानमंत्री ने आने के लिए जो अपनी सहमति दी है। यह हर राम भक्तों को उत्साहित करने वाला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में देश में बीजेपी की सरकार बनी और सरकार बनने के बाद श्री राम जन्मभूमि पर 500 साल बाद रामलला अपने जन्मस्थान पर उसी सम्मान के साथ विराजमान होने जा रहे हैं, जैसा उनको होना चाहिए था। आक्रांताओं ने ढांचा ढहाया था, तुष्टिकरण की राजनीति के कारण भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले कांग्रेस हो या राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के विरोधी हो या कोई राजनीतिक दल, उन सब के लिए जवाब है 22 जनवरी 2024।

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रभु रामलला का भव्य मंदिर निर्मित होकर देश और जनता के लिए लोकार्पित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। हम सब पलकें बिछाकर याद कर रहे हैं। जब पूरा देश और दुनिया देखेगी कि प्रधानमंत्री दुनिया के सामने रामलला का मंदिर लोकार्पित करेंगे वो अद्भुत नजारा होगा। उन्होंने कहा कि ये हजारों वर्ष पुरानी लोगों की जो इच्छा है वो पूरी होने जा रही है। मैं प्रधानमंत्री का उत्तर प्रदेश की ओर से अभिनन्दन करता हूं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच मेडिकल कॉलेज में जनरेटर बंद! अंधेरे में हो रहा महिलाओं का इलाज और प्रसव

संबंधित समाचार