बरेली: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
चार फेरों के लिए चलेगी काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने मुंबई जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेक की कमी के कारण बंद चल रही मुंबई सेंट्रल काठगोदाम एक्सप्रेस का अब 8 नवंबर से दोबारा संचालन किया जाएगा। अमृत विचार ने ट्रेन के संचालन बंद होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 09075/09076 मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन मुंबई सेंट्रल से 8, 15, 22, 29 नवंबर को प्रत्येक बुधवार को और काठगोदाम से 9, 16, 23, 30 नवंबर को प्रत्येक बृहस्पतिवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा।
09075 मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 1:.00 बजे चलकर अगले दिन बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से सुबह 10.50 बजे, बरेली सिटी से 11.05 बजे, इज्जतनगर से 11.25 बजे, बहेड़ी से 12.22 बजे, किच्छा से 12.40 बजे, लालकुंआ से 13.15 बजे और हल्द्वानी से 13.50 बजे छूटकर काठगोदाम 14.30 बजे पहुंचेगी।
09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 17.52 बजे, लालकुंआ से 18.33 बजे, किच्छा से 19.09 बजे, बहेड़ी से 19.30 बजे, इज्जतनगर से 20.08 बजे, बरेली सिटी से 20.23 बजे, बरेली जंक्शन से 20.50 बजे रवाना होगी।
रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा
मुंबई मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यों के चलते रेल प्रशासन ने मुंबई जाने वाली रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रभावित होने की जानकारी दी है। रेल अधिकारियों के मुताबिक रामनगर से शुक्रवार को चलने वाली 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन वापी से बांद्रा टर्मिनस तक निरस्त रहेगी।
रामनगर से तीन नवम्बर को चलने वाली 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर बोरीवली में यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन बोरीवली से बांद्रा टर्मिनस तक निरस्त रहेगी। बांद्रा टर्मिनस से दो नवंबर को चलने वाली 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर से 05.00 बजे चलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रैफिक लाइट खराब होने से मिनी बाईपास पर लगा लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
