हल्द्वानी: 40 हजार श्रमिकों में सिर्फ 3,440 को मिला योजनाओं का लाभ
हल्द्वानी, अमृत विचार। केंद्र सरकार की ओर से संचालित ई-श्रमिक कार्ड योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिक मजदूरों सहित कामगारों के लिए ई-श्रमिक कार्ड योजना चलाई जा रही हैं। इस योजना के तहत नैनीताल जिले में 39,855 श्रमिक कार्ड सक्रिय हैं। इसमें पुरुष 24,202 और महिला 15,653 की संख्या में मौजूद है, लेकिन अब तक 3,440 लोगों को ही ई-श्रमिक कार्ड योजना के तहत लाभ मिल पाया है।
श्रम विभाग की ओर से वर्तमान में 14 योजनाओं में से केवल 4 योजनाएं ही जिले में संचालित हो पा रही हैं। जिसमें कन्या विवाह सहायता योजना, प्रसूति सहायता योजना, शिक्षा सहायता और मृत्योपरांत सहायता योजना के तहत लोगों का लाभ मिला हुआ हैं।
वहीं बाकी बची 10 योजनाओं को अभी बजट के अभाव के चलते संचालित नहीं हो पाई है। वहीं वर्ष 2022-2023 के तहत अभी तक 3,440 लोगों को इन चार योजनाओं के अंतर्गत लाभा मिला हैं, इसमें शिक्षा के लिए 2,973, विवाह के लिए 406 लोगों को, प्रसूति के दौरान 31 लोगों को और मृत्योपरांत 30 लोगों को इन 4 योजनाओं के तहत लाभ मिल पाया है। इधर सहायक श्रमायुक्त कमल जोशी ने बताया कि वर्तमान में संचालिय योजनाओं के तहत ई-श्रमिक कार्ड धाकर योजनाओं का लाभ ले रहे है, बाकी बची योजनाओं को अभी बजट के अभाव में शुरू नहीं किया जा सका है, बजट आवंटित होते ही अन्य योजनाओं का भी संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
कौन बनवा सकता है श्रमिक कार्ड
इसमें छोटा-मोटा काम करने के जीवन यापन करने वाले लोग शामिल है, जिसमें घर का नौकर, सफाई कर्मचारी, गार्ड, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्जी, बाढ़ई, प्लम्बर, इलेक्ट्रेशियन, पेंटर, टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, ईंट भट्ठा के मजदूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मजदूर, मूर्तिकार, मछुवारा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी प्रकार का सामान बेचने वाला, डेयरी वाले, ऑटो चालक, ड्राइवर समेत वास्तव में आसपास दिखाई देने वाले प्रत्येक कामगार यह कार्ड बनवा सकते हैं।
श्रम विभाग की वेबसाइट ठप, अटके लोगों के कार्य
हल्द्वानी। श्रम विभाग की वेबसाइट 15 दिनों के लिए ठप होने के चलते ई-श्रमिक कार्ड धारकों के जरूरी कार्य अटक गए हैं। जिसके चलते हल्द्वानी स्थित श्रम विभाग कार्यालय में पहुचने वाले कार्ड धारकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
श्रम विभाग की बेबसाईट में इस वक्त पुराने रिकार्डों को नए सर्वर में अपडेट किया जाना है, इस कार्य के लिए 15 दिनों तक वेबसाइट रन नहीं कर पाएगी।
इसमें श्रम विभाग की ओर से संचालित योजानाओं का लाभ लेने के लिए नियमित तौर पर छोटे-मोटा कार्य करने वाले श्रमिक ई-श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन वेबसाइट ठप होने के चलते आवेदन नहीं हो पा रहा है। वहीं श्रम विभाग के एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि वेबसाइट पर नए सर्वर में डाटा अपडेट होने में अभी 15 दिनों तक का समय लगेगा तब तक के लिए ई-श्रमिक कार्ड धारकों व नए आवेदन करने वाले कार्ड धारकों के सामने समस्या बनी हुई है।
