केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरैना। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री व मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ ही मुरैना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रघुराज सिंह कंषाना और सुमावली से पार्टी प्रत्याशी एंदल सिंह कंषाना ने भी निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। 

ये भी पढ़ें - ओडिशा: 14 साल की लड़की 35 किलोमीटर तक ट्रॉली चलाकर अपने घायल पिता को लाई अस्पताल 

तोमर के साथ पर्चा दाखिल करने के लिये उनकी बेटी निवेदिता सिंह भी आईं। नामांकन पत्र भरने के बाद तोमर ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूरे बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कपड़े फाड़ने में व्यस्त है, वहीं भाजपा जनता का आशीर्वाद लेकर जीत के लिये चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि दिमनी से वे भारी बहुमत से जीत हासिल करने जा रहे हैं क्योकिं क्षेत्र की जनता उनके और भाजपा के साथ है।

ये भी पढ़ें - PM मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, बोले- भारत में सबसे तेजी से 5जी मोबाइल सेवाएं...

संबंधित समाचार