बदायूं: सड़क किनारे खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी
बदायूं, अमृत विचार। सड़क किनारे खड़ी कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तेज आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। हादसा कोतवाली सदर क्षेत्र के मीराजी चौकी पास हुआ।
पंजाबी मंदिर के पास रहने वाले दवा व्यापारी पीयूष शर्मा शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे चौकी के पास कार खड़ी करके अपने घर चले गए थे। कुछ ही देर के बाद कार में शॉर्ट सर्किट हो गया। बोनट से धुंआ निकलने लगा। कार में आग लग गई। राहगीरों ने आग को खुद बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल हुए तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें- बदायूं: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत
