प्रयागराज : आईएस गैंग -227 के सदस्य आबिद प्रधान समेत अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किसान के मुंह में पिस्टल डालकर जमीन कब्जा करने का मामला

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद के गैंग 227 के सदस्य आबिद प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ किसान के मुंह में पिस्टल डालकर जबरिया जमीन कब्जा करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आबिद सहित अन्य कि तलाश कर रही है। 

मालूम हो कि पूरामुफ्ती क्षेत्र के मरियाडीह निवासी मोहम्मद अरकम की जमीन को माफिया अतीक अहमद के गुर्गे आबिद प्रधान उसके भाई व अन्य कब्जा करना चाहते है। गुरुवाऱ को उसी जमीन को जबरिया लिखवाने के लिये आबिद अपने कई लोगों के साथ अकरम के कछार वाले खेत में घोड़े से पहुंचा और पहले उसे बंदूक की बट से मारा और फिर अकरम के मुंह मे पिस्टल डालकर जमीन को लिखने की धमकी दे। जाते जाते आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की थी। पीड़ित अकरम ने आबिद प्रधान, जावेद, मो. शादान, मो. औन, कल्लू कसाई और लल्लू तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में थाना प्रभारी ने शुक्रवार को घटना की जांच करते हुए आबिद प्रधान समेत अन्य लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

ये भी पढ़ें -मिर्जापुर में पास्को व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी को भगाने का दर्ज है मुकदमा

संबंधित समाचार