अल्मोड़ा: अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। दीपावली पर्व से पहले अवैध रूप से पटाखों की ब्रिकी का खेल शुरू हो गया है। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 31 पेटी अवैध पटाखे बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर आगामी दीवाली पर्व के दृष्टिगत अवैध विस्फोटक सामग्री पटाखों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा जाखनी तिराहा के पास एक व्यक्ति की चेकिंग की। जिसके पास से 31 पेटियां अवैध पटाखे बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी प्रकाश चंद्र पांडे पुत्र पूरन चन्द्र पांडे, निवासी सिमलगैर, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में  विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस द्वारा बरामद पटाखों की कीमत करीब 4 लाख 75 हजार रूपये बताई जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ हिमांशु पंत, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, आरक्षी ध्रुव सिंह व पंकज पंगरिया आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार