बरेली: शहर में दो जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगेंगे 200 से ज्यादा कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में जोन दो और चार में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 200 से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए हैं। आउटसोर्स से लगे इन कर्मचारियों को पहले से ज्यादा वेतन भी दिया जाएगा। हालांकि जोन- 2 और 4 में काम कर रही एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के बाद अभी तक उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

शहर में स्वच्छता के लिए कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग में भर्ती करके सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जा रही है। इन कर्मचारियों में ज्यादातर कर्मचारी ब्लैकलिस्ट कंपनी के ही हैं। इस बीच जोन एक और तीन में काम कर रही एजेंसी ने भी पुराने रेट पर काम करने से इंकार किया। इस मामले में शुक्रवार को एजेंसी के लोगों ने नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स से मिलकर समस्या बताई। नगर आयुक्त के तर्क के आगे एजेंसी ने अपना विरोध त्याग दिया है और काम पहले की तरह करने को राजी हो गई है। एजेंसी के काम नहीं छोड़ने से निगम के सामने शहर में स्वच्छता को लेकर आने वाला संकट समाप्त हो गया है।

जोन-2 और चार से ब्लैकलिस्ट हुई एजेंसी पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि एजेंसी ने वास्तविक रूप से कितने रुपयों का गबन किया है इसकी जांच की जा रही है। पहले फौरी तौर पर लगभग दो करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया था। वास्तविक वित्तीय अनियमितता सामने आने पर संबंधित के खिलाफ शीघ्र रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: पांच दिन से गिर रहा शेयर बाजार, 31 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की बढ़ी चिंता

 

संबंधित समाचार