PET Exam : बाराबंकी में युवतियों ने लगाया अभद्रता कर परीक्षा में शामिल नहीं करने का आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। लखनऊ से परीक्षा देने पहुंची दो युवतियों ने समय पर परीक्षा केंद्र पंहुचने के बाद भी परीक्षा केंद्र में न जाने और अभद्रता का आरोप लगाया है। हालांकि युवतियां यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि उनके साथ अभद्रता किसने की, मामले की जानकारी मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर मौके पर पंहुचे और जांच की बात कही है।

दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा(पीईटी) का आयोजन किया गया था। जिसमे जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है। लखनऊ के आलमबाग की रहने वाली युवतियों आरती पाल और शारदा देवी ने बताया कि उन दोनों ने गूगल मैप के सहारे केंद्र पर पंहुचने का प्रयास किया लेकिन केंद्र पर खड़े होने के बावजूद गूगल मैप परीक्षा केंद्र को 3 किमी. दूर बताता रहा, जिस कारण उन्हें परीक्षा केंद्र पंहुचने में कुछ मिनटों का विलंब हुआ, युवतियों ने कहा कि उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई, युवतियों का कहना है कि वह दोनों सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पर मौजूद रही, जो सीसीटीवी में देखा जा सकता है। 

छात्राओं का आरोप है कि जब वह केंद्र पंहुची उस समय कई छात्राओं को प्रवेश दिया गया किंतु जब उन्होंने दरवाजे से प्रवेश किया तो वहां  मौजूद लोगों ने उनसे अभद्रता की, मामले की सूचना पर सीओ सिटी बीनू सिंह मौके पर पंहुची। लेकिन बात नहीं बन सकी।  सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुराग सिंह और एसडीएम सदर विजय त्रिवेदी ने विद्यालय प्रबंधन से मामले की जानकारी की। 

सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुराग सिंह ने बताया कि यदि युवतियों द्वारा इस संबंध में कोई प्रार्थनापत्र दिया जाएगा तो लगाए गए आरोप की जांच की जाएगी। हालांकि सम्पूर्ण परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है, जो सीधे कंट्रोल रूम और डीआईओएस कार्यालय से जुड़े हुए हैं। अभद्रता जैसी बात यदि हुई है तो वह भी डीवीआर में रिकॉर्ड हुई होगी। यह जांच का विषय है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : नहीं माने डाक्टर, क्षमा याचना के बाद फिर लिखी बाहर से दवाएं - जानें क्या है मामला

संबंधित समाचार