संभल: खेत की जुताई करते समय करंट से झुलसे दो किसान, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

20 दिन से टूटे पड़े थे बिजली की लाइन के तार

खेत में टूटी पड़ी इसी बिजली लाइन से लगा किसानों को करंट।

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय करंट की चपेट में आकर दो किसान झुलस गए। बिजली की लाइन बीस दिन से टूटी पड़ी थी जिसे बार-बार शिकायत के बाद भी ठीक नहीं कराया गया। दोनों किसानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।

थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में खेतों से होकर हरिबाबा की कुटिया से बरौरा की तरफ जा रही हाईटेंशन बिजली की लाइन 20 दिन से टूटी पड़ी है। लाइन टूटी होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। इलाके के लोग बिजली लाइन ठीक कराने के लिए बिजली विभाग के अफसरों से गुहार लगा रहे थे मगर उनकी किसी ने नहीं सुनी। इसी लाइन के बराबर से गांव भिरावटी के नलकूप भी इसी लाइन से जुड़े हैं। शनिवार को नलकूपों की बिजली लाइन से टूटी हुई हाईटेंशन लाइन के तारों में करंट प्रवाहित हो गया।

 गांव भिरावटी निवासी रतन सिंह गांव के ही छत्रपाल के ट्रैक्टर खेत की जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर पर रतन सिंह के साथ ही छत्रपाल भी सवार था। जैसे ही ट्रैक्टर बिजली तारों के संपर्क में आया करंट से रतन सिंह और छत्रपाल बुरी तरह झुलस गए। किसी तरह ट्रैक्टर रोका लेकिन बाद में वह बेहोश हो गये। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीर हालत में रतन सिंह और छत्रपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे के लिए बिजली विभाग को दोषी बताया
संभल। भिरावटी गांव के जंगल में हाईटेंशन बिजली लाइन टूटी पड़ी थी। एक तरफ जहां खेतों में बिजली लाइन के तार पड़े होने से हादसे का खतरा था दूसरी तरफ कई गांव की बिजली गुल थी। इलाके के लोगों ने बिजली विभाग से कई बार गुहार लगाई लेकिन विभाग ने बिजली लाइन ठीक करना गवारा नहीं किया। किसानों का कहना है कि शनिवार को हुए हादसे के लिए बिजली विभाग दोषी है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: संपत्ति के खेल में सौतेले बेटों ने जिंदा पिता का बनवा दिया फर्जी मृत्यु प्रमाण

संबंधित समाचार