मुरादाबाद : 'मन की बात' कार्यक्रम से समाज में आता है सकारात्मक बदलाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देखते भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रविवार को भाजपा पदाधिकारियों व और कार्यकर्ताओं ने सुना। मंडल मूंढापांडे के शक्ति केंद्र मूंढापांडे में अमित ठाकुर के निज निवास पर युवा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा अमन ठाकुर ने कहा कि बताया 'मन की बात' कार्यक्रम सदैव ही हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान विक्की कश्यप, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा मनीष ठाकुर, राहुल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : दोस्ती में धोखा : बेटे को पुलिस की नौकरी दिलाने के चक्कर में बिक गया खेत, पति भी गुजर गया..बिटिया की शादी भी टूटी
