लखनऊ: कोर्ट के बाहर पेट्रोल पंप संचालक को दी जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेट्रोल पंप मैनेजर ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर किया था तीन करोड़ का गबन

लखनऊ, अमृत विचार। गबन के मुकदमें की पैरवी करने आए पेट्रोप पंप संचालक को कोर्ट बाहर मैनेजर ने साथियों के संग जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पेट्रोप पंप संचालक ने आरोपित मैनेजर के खिलाफ तीन करोड़ रुपये का गबन किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे को वापस लेने आरोपित कई माह से दवाब बना रहा था। फिलहाल, वजीरगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत शालीमार ग्रैंड, जॉपलिंग रोड निवासी अमित कुमार सिंह पेट्रोल पंप संचालक हैं। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2022 में पेट्रोप पंप मैनेजर लालबहादुर यादव और सहायक मैनेजर मनोज यादव और अकाउंटेंट अजय गुप्ता ने फर्जी दस्तावजे के आधार पर तकरीबन 3.5 करोड़ का गबन किया था। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ सरोजनीनगर और गोमतीनगर थाने एफआईआर दर्ज कराई थी।

जिसमें मैनेजर लालबहादुर यादव और सहायक मैनेजर मनोज यादव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि अकाउंटेंट अजय गुप्ता फरार है। पीड़ित ने बताया कि कुछ माह पूर्व आरोपित कर्मचारियों को जमानत मिली। इसके बाद से जबरन समझौता किए जाने का दबाव बनाने लगे। गत 16 अक्टूबर सुबह करीब 11 बजे पीड़ित मुकदमें की पैरवी के कोर्ट पहुंचा।

दोपहर दो बजे कोर्ट के बाहर मैनेजर लालबहादुर यादव ने भांजे आकाश यादव, विकास यादव, मनोज यादव, अमृतलाल यादव और 12 अज्ञात साथियों को संग पीड़ित को रोक जान से मारने की धमकी दी। विरोध किए जाने पर आरोपित बदसुलूकी कर वहां से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -IND vs ENG मैच देखने इकाना पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जीतेगा INDIA

संबंधित समाचार