आज का इतिहास: आज की के दिन महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 
1611- गुस्टॅाफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना। 
1883- महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ । 
1887- बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार रे का जन्म हुआ । 
1905- रूसी शासक जार निकोलस द्वितीय ने पहले रूसी संविधान को मंजूरी दी । 
1909- भारत के भौतिक शास्त्री और प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहाँगीर भाभा का जन्म हुआ था। 
1922- बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई । 
1925- पहली बार लंदन में टेलिविजन पर प्रसारण हुआ। 
1928- लाला लाजपत राय ने लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध आयोजित एक विशाल प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में वे बुरी तरह से घायल हो गये। 
1930- तुर्की तथा यूनान ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये । 
1945- भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ था। 
1956- भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला। 
1960- ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई। 
1974- प्रसिद्ध गजल और ठुमरी गायिका बेगम अख्तर का निधन हुआ। 
1975- स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली। 
1990- भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन हुआ। 
1990- प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक वी शांताराम का निधन। 
2013-तुर्की ने यूरोप और एशिया को इस्तांबुल में बोस्फोरस जलडमरूमध्य को जोड़ने वाली एक समुद्री सुरंग को खोला। 
2014- स्वीडन ने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी। 
2014- प्रसिद्ध साहित्यकार रॉबिन शॉ का निधन। 
2021- भारतीय फिल्म अभिनेता यूसुफ हुसैन का निधन। 

 

संबंधित समाचार