बहराइच: बिजली कर्मियों ने उपकेंद्रों पर निकाला कैंडल मार्च, मांगों को लेकर दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के संविदा बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को सभी उपकेंद्रों पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि विभाग में वेतन समेत अन्य कार्यों में शोषण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जनपद में सभी विद्युत उपकेंद्रों पर कैंडल मार्च निकाला गया। सरकार का ध्यान आकर्षण करने के लिए सभी संविदा बिजली कर्मी उप केंद्रों पर एकत्रित हुए। 

संविदा कर्मचारियों के जनपद अध्यक्ष परशुराम ने बताया कि हम लोगों का चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम पूर्व से संयोजित है। जिसमें आज पांचवे चरण में कैंडल मार्च का आयोजन हुआ। जनपद अध्यक्ष परशुराम ने बताया कि हम लोगों के साथ शोषण और उत्पीड़न हो रहा है। हमारे ही विभाग में सैनिक कल्याण निगम से तैनात कर्मचारियों को 30000 का अनुबंध किया जाता है। 

जबकि हम इस कार्य को निष्ठा और लगन से करने के लिए हम लोगों को मात्र ₹13000 दिया जाता है जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने बताया की कार्य के दौरान घायल हुए कर्मचारियों का संपूर्ण इलाज, ईपीएफ में हुए घोटाले की जांच कराने, कार्य के दौरान मृतक कर्मचारियों के किसी परिवार सदस्य को विभाग में समायोजित करने, सुरक्षा उपकरण विभाग द्वारा मुहैया कराने, मास्टर रोल के तहत अनुभव के आधार पर कर्मचारियों को समायोजित करने, समान कार्य समान वेतन संविदा कर्मचारियों को देने की मांग की। इन्ही समस्याओं को लेकर सभी लोग 6 नवंबर को लखनऊ के इको गार्डन में एकत्रित होंकर धरना भी देंगे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क हादसों में सफाई कर्मी समेत तीन घायल, चारपाई पर बैठे बुजुर्ग दंपती को मैजिक वाहन ने रौंदा

संबंधित समाचार