प्रतापगढ़: पूर्व विधायक के भाई समेत आठ पर मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीगंज/प्रतापगढ़ अमृत विचार। पूर्व विधायक रानीगंज धीरज ओझा के भाई समेत पांच नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
रानीगंज के रामगढ़ निवासी सास्वत त्रिपाठी उर्फ सुबोध तहरीर देकर आरोप लगाया कि कि 26 अक्टूबर को शाम साढ़े चार बजे वह बभनमई बाजार में सब्जी ले रहा था।

खरीदारी के दौरान ही विपक्षी अजय कुमार ओझा, शिव नारायन ओझा, अनूप तिवारी, तन्नु, अनिकेत व तीन अज्ञात लोग एक राय होकर आये। राड, लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। बाट से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपशब्द कहते हुए जानलेवा धमकी देते हुए पिस्टल लहराते हुए भाग गए। सास्वत की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: बिना मानचित्र बनवाए जमीन का कारोबार करने वालों पर कसेगा शिकंजा

संबंधित समाचार