Kanpur: बिजली समस्या होगी दूर, बनेंगे 18 नए सबस्टेशन, केस्को ने शासन को भेजा प्रस्ताव, अब जगह की जा रही तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नए सबस्टेशन बनाने के लिए केस्को ने शासन को भेजा प्रस्ताव।

कानपुर में अब बिजली समस्या को दूर होगी। 18 नए सबस्टेशन बनेंगे। केस्को ने शासन को प्रस्ताव भेजा। अब जगह की तलाश की जा रही है।

कानपुर, अमृत विचार। बिजली की समस्या को दूर करने के लिए शहर में 18 नए सबस्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही लाइनों को भूमिगत करने व नए ट्रांसफार्मरों को लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए केस्को ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है, ताकि भविष्य में लोड बढ़ने पर लोगों को बिजली संकट न हो सके। 

शहर में केस्को के करीब सात लाख से अधिक उपभोक्ता है, इन सात लाख उपभोक्ता के घरों व दुकानों का भार 94 सब स्टेशनों पर है। इस वजह से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता है। लोगों को बिजली की वजह से परेशान न होना पड़े, इसके लिए केस्को ने 18 नए सबस्टेशन स्थापित करने का फैसला लिया है।

इसके बाद कुछ पुराने सबस्टेशनों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। बिजली की केबिलें भूमिगत होंगी। साथ ही नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और पुराने के क्षमताओं में वृद्धि की जाएगी। बता दें कि अभी पॉवर ट्रांसफार्मर पांच एमवीए का है। आबादी बढ़ने से बढ़ रहे लोड की वजह से वह इस क्षमता को पार कर जा रहे है। इससे ट्रांसफार्मरों की ट्रिपिंग व ऑयल गिरने आदि समस्या बढ़ जाती है। लेकिन जब क्षमता 10 एमवीए की होगी तो अगले पांच साल साल तक लोड की दिक्कत दूर हो सकती। लाइनें भी ओवरलोड से नहीं टूटेंगी।

केस्को मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि नए सबस्टेशन, पुराने के नवीनीकरण, नए ट्रांसफामर, लाइनों के भूमिगत करने आदि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। साथ ही नए सबस्टेशनों के लिए जगह भी चिन्हित की जा रही है। नए सबस्टेशनों के बनने पर पुराने पर लोड थोड़ा कम होगा और फॉल्ट आदि की समस्या से भी निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Kidnapping News: कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या... 30 लाख की मांगी थी फिरौती, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

संबंधित समाचार