सुलतानपुर: गृहमंत्री अमित शाह के मामले की सुनवाई फिर टली
सुलतानपुर, अमृत विचार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व दो अन्य के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में सोमवार को फिर टल गई। मामले में अब अगली सुनवाई नौ नवंबर को होगी।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल और विनय मालवीय के खिलाफ 22 फरवरी 2018 को कोर्ट में परिवाद दायर किया था। परिवादी का आरोप है कि गृहमंत्री अमित शाह ने 10 जून 2017 को छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अजय जायसवाल और विनय मालवीय पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इससे परिवादी की भावनाएं आहत हुईं। मामले में सुनवाई नौ नवंबर को होगी।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग बोला जंगली बिल्ली
