हल्द्वानी: इलाज के लिए जा रही महिला की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। परिजन के साथ बाइक पर सवार इलाज के लिए जा रही महिला की टुकटुक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शांतिपुरी निवासी धना देवी (65) पत्नी प्रवीण सिंह सोमवार दोपहर करीब दो बजे घर से निकली थीं। परिजन के साथ बाइक पर सवार धना डॉक्टर को दिखाने जा रही थीं।
वह अभी किच्छा के बंडिया पहुंची थी कि तभी अनियंत्रित टुकटुक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें किच्छा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने हाथ खड़े दिए और सुशीला तिवारी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही धना देवी की मौत हो गई।
