China: अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने रहने के बाद पृथ्वी पर लौटे अंतरिक्ष यात्री, तीनों का स्वास्थ्य अच्छा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ताइपे। चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री छह महीने तक अपने देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के बाद मंगलवार सुबह पृथ्वी पर लौट आए। आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि जिंग हाइपेंग, झू यांगझू और गुई हाइचाओ गोबी रेगिस्तान के किनारे जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के पास ‘रिटर्न कैप्सूल’ से बाहर आए। तीनों का स्वास्थ्य अच्छा है।

Image

 अंतरिक्ष स्टेशन का नया तीन सदस्यीय दल पिछले सप्ताह तियांगोंग स्टेशन पर पहुंचा। यह नया दल चिकित्सकीय और वैज्ञानिक प्रयोग करने के साथ साथ उपकरणों का रखरखाव करेगा। 

Image

चीन ने 2003 में अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया और 2030 से पहले चंद्रमा पर उसने अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बनाई है। चीन ने चंद्रमा की सतह से नमूने लिए और चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर एक रोवर उतारा है। उसकी भविष्य की योजनाओं में ब्रह्मांड के रहस्यों के गहन अध्ययन के लिए एक नई दूरबीन भेजना शामिल है।

ये भी पढ़ें:- London: भारतीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या, भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

संबंधित समाचार