बहराइच: जीवन है अनमोल, करें सुरक्षित यात्रा..., डीएम और एसपी ने यातायात माह का किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जागरूकता वैन को किया रवाना

बहराइच, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह का शुभारंभ किया। डीएम और एसपी ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।
जिले में बुधवार से यातायात माह का शुभारंभ हो गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के साथ जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता वैन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करेगा। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन का कोई मोल नहीं है। किसी के यहां बच्चे तो किसी के घर माता और पिता इंतजार में रहते हैं। ऐसे में सभी सुरक्षित वाहन का संचालन करें। जिससे खुद के साथ दूसरे के जीवन को भी बचाया जा सके।

एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि सुरक्षित वाहन चलाना सभी की जिम्मेदारी है। अगर किसी ने नियम का पालन नहीं किया तो उसके विरुद्ध जुर्माना के साथ अन्य कार्यवाई भी हो सकती है। इस दौरान सीडीओ राम्या आर, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, आरटीओ राजीव कुमार, यातायात निरीक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मनगौढ़िया गांव में चोरों का तांडव, तीन मकानों से पार किया लाखों का माल

 

संबंधित समाचार