बरेली: बिना परमिशन के गैस पाइप लाइन खुदाई का खेल पार्षद ने किया उजागर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिना अनुमति के गैस पाइप लाइन की खुदाई कर रहे कर्मचारियों को पार्षद ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस और आला अफसरों को सूचना दी। पुलिस ने ठेकेदार और सुपरवाइजर को पुलिस चौकी लेकर चली आई। कुछ देर बाद नगर निगम के अभियंता मौके पर पहुंचे और कंपनी ने लिखकर दिया कि भविष्य …

बरेली, अमृत विचार। बिना अनुमति के गैस पाइप लाइन की खुदाई कर रहे कर्मचारियों को पार्षद ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस और आला अफसरों को सूचना दी। पुलिस ने ठेकेदार और सुपरवाइजर को पुलिस चौकी लेकर चली आई। कुछ देर बाद नगर निगम के अभियंता मौके पर पहुंचे और कंपनी ने लिखकर दिया कि भविष्य में गड्ढा बिना परमिशन के नहीं खोदेंगे तो मामले में सुलह हो गया।

वार्ड नम्बर 23 इंदिरा नगर के पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब के वार्ड में कई दिनों से सीयूजीएल गैस पाइप लाइन के लिए खुदाई कर रही थी। इससे कई जगहों पर पानी का पाइप लाइन कटने के कारण वार्ड में लोगों के घरों का पानी सप्लाई बाधित हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम के मुख्य अभियंता से की। लेकिन उनकी बातों को अनदेखी कर दी गई।

शनिवार को राजेन्द्र नगर और पटेल नगर में सीयूजीएल के गैस पाइप लाइन के लिए खुदाई चल रही थी। इस दौरान पता चला कि बिना परमिशन की खुदाई की जा रही है। नगर निगम ने मार्च तक खुदाई करने का परमिशन दिया था। इस पर उन्होंने खुदाई का विरोध करते हुए सुबह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रेम नगर थाना के आवास विकास पुलिस चौकी पर खुदाई करने वालों को ले आई।

पार्षद ने मेयर और नगर आयुक्त को घटना के बारे में जानकारी दी कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाए। इस पर नगर निगम के एई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद ठेकेदार ने पुलिस के सामने लिखित रूप से दिया कि जो गड्डे हैं उनको भर दिया जाएगा और भविष्य में बिना अनुमति के खुदाई नहीं की जाएगी। इस पर मामले में सुलह हो जाने के कारण मुकदमा नहीं दर्ज हो सका और दोनों पक्ष मान गए।

पार्षद का आरोप है कि शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से गैस पाइप लाइन डाली जा रही है। इसमें नगर निगम के एक अभियंता की मिलीभगत है। उनकी साठगांठ के कारण गैस कंपनी के ठेकेदार अनुमति समाप्त होने के बाद भी गैस पाइपलाइन डाल रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले राजेंद्रनगर, गुलमोहर पार्क, पटेल नगर, जनकपुरी, विवेक विहार, आदर्श कॉलोनी जनकपुरी आदि जगहों पर गड्ढे खोद कर छोड़ दिए गए हैं।

संबंधित समाचार