हल्द्वानी: कई दरोगाओं से छीनी चौकियां, विजय बने प्रभारी एसओजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में कई दरोगाओं से चौकियां छीन ली गईं हैं, जबकि लंबे समय से कार्यालयों में बैठे दरागाओं को थाने और चौकियों से अटैच कर दिया गया है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने जिले में कुल 21 दरोगाओं को तबादले किए हैं और कुछ को लाइन भेज दिया है। ये तबादले मंगलवार रात किए गए। 

एसएसपी के मुताबिक टीपीनगर चौकी इंचार्ज पंकज जोशी को पुलिस लाइन नैनीताल अटैच कर दिया है। इनके स्थान पर राजपुरा चौकी प्रभारी रहे सुशील चन्द्र जोशी को टीपीनगर का चार्ज दिया गया है। आरटीओ चौकी प्रभारी प्रीति को थाना खनस्यूं भेज दिया गया है।

जबकि ओखलकांडा के चौकी प्रभारी विजय पाल सिंह को प्रभारी एसओजी बनाया गया है। इसी तरह एसआई संजीत कुमार राठौर थाना बनभूलपुरा से प्रभारी चौकी आरटीओ, एसआई अनिल कुमार प्रभारी चौकी आम्रपाली से थाना बनभूलपुरा, एसआई रजनी आर्या थाना लालकुआं से थाना बेतालघाट, एसआई मेहनाज अंसारी थाना बेतालघाट से थाना लालकुआं, एसआई हरजीत सिंह थाना कालाढूंगी से थाना मुखानी, एसआई नरेन्द्र कुमार प्रभारी चौकी ज्योलीकोट से प्रभारी चौकी राजपुरा, एसआई देवेन्द्र सिंह राणा प्रभारी चौकी रामगढ़ से प्रभारी चौकी ओखलकांडा, दान सिंह मेहता वाचक को थाना मल्लीताल, एसआई आसिफ खान एफएफयू से प्रभारी चौकी मालधन, निरीक्षक पूरन राम आगरी प्रभारी एफएफयू से वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसआई दिनेश चन्द्र जोशी एफएफयू से पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसआई दीवान सिंह ग्वाल को प्रभारी चौकी आम्रपाली, एसआई भूपेन्द्र सिंह मेहता पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी रामगढ़, एसआई बालकृष्ण आर्य प्रभारी चौकी क्वारब से एफएफयू, एसआई गोविन्दी टम्टा पुलिस लाईन से चौकी क्वारब, एसआई विजय सिंह मेहता को प्रभारी चौकी मंडी, एसआई गुलाब सिंह प्रभारी चौकी मंडी से प्रभारी चौकी ज्योलीकोट बनाया गया है।

संबंधित समाचार