Kanpur News: सांड ने बुझा दिया एक घर का चिराग, स्कूटी सवार छात्र के ऊपर चढ़ा… मौत, साथी दोस्त घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सांड ने स्कूटी सवार छात्र की जान ने ली।

कानपुर में सांड ने स्कूटी सवार छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी दोस्त घायल हो गया।

कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम के नकारेपन की वजह से गुरुवार को एक छात्र की जान चली गई। शहर में छुट्टा घूम रहे सांड ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अफसर कुंभकरणीय नींद सो रहे हैं। मामला पनकी थानाक्षेत्र का है। जहां दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने निकले युवक को सड़क पर सांडों ने अपनी चपेट में ले लिया।

इस दौरान किनारे से बच कर निकल रहे स्कूटी सवार के ऊपर सांड चढ़ गया। जिससे सीने पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे हैलट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। 

पनकी थानाक्षेत्र के गणेश शंकर विद्यार्थी नगर एफ ब्लॉक निवासी अनिल शुक्ला के 18 वर्षीय पुत्र प्रखर शुक्ला अपने मित्रों के साथ स्कूटी से अन्नपूर्णा पार्क और पनकी स्टेशन की ओर जा रहा था कि जैसे ही टेलीफोन कॉलोनी के आगे पहुंचा कि दो सांड आपस में लड़ते नजर आए जिसको बचकर निकलना चाहा लेकिन जैसे ही पास में आया तो सांड दौड़ पड़े और स्कूटी पर चढ़ गए।

जिससे सीने में पैरों की तेज धमक लग जाने के कारण सीने में गंभीर रूप से चोट लग गई। प्रखर शुक्ला कक्षा 12 सरस्वती विद्यालय पनकी बी ब्लॉक का छात्र था। घटना में उसका दोस्त ऋषभ भी घायल हो गया।

घटना देख वहां से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। यह नजारा देख कुछ मिनट के लिए यातायात रुक सा गया। किसी तरह आसपास के दुकानदारों ने ईंट पत्थर और पानी फेंककर उससे भगाया। जीटी रोड से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह पास पड़े ईंट-पत्थर सांड पर फेंके। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

मचा कोहराम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद पिता अनिल शुक्ला व मां सुमन शुक्ला व अन्य तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया कि गुरुवार शाम लगभग पांच बजे वह अपने दोस्त के साथ गया था। स्कूटी प्रखर चला रहा था और हेलमेट नहीं पहने था। प्रखर के पिता अनिल शुक्ला दादा नगर में स्थित एक मशीन निर्माता फॉर्म में नौकरी करते हंल तीन बहने श्रद्धा, आस्था और किट्टू हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- MP के बाद UP के कानपुर में भी पेशाब कांड, पुलिसकर्मी ने दुकान में की टॉयलेट, VIDEO VIRAL

संबंधित समाचार