बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी होटल में आग, अग्निकांड में फर्नीचर, खाद्य सामग्री समेत सब कुछ जलकर खाक!
कैसरगंज, बहराइच, अमृत विचार। जिले के परसेंडी चौराहे पर संचालित एक होटल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से फर्नीचर समेत अन्य सामान जल गया है। होटल संचालक ने तहसील में सूचना दी है। विकासखंड कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम परसेंडी के पारले चीनी मिल चौराहे पर उमेश कुमार पुत्र रामपाल होटल खोलकर अपना जीवकोपार्जन करता है। गुरुवार रात में होटल बंद करके वह अपने घर चले गया।
सुबह फोन पर जानकारी मिली कि होटल में आग लग गई है। मौके पर आने पर उनको पता चला की दुकान में आग लगने से आटा, मैदा, बेसन, चीनी, तेल रिफाइन्ड आदि के साथ फर्नीचर भी जल गया है। आग लगने से दुकान का फर्नीचर काउंटर बेंच कुर्सी आदि पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया। इसमें खाद्य सामग्री भी शामिल है। लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।
पीड़ित उमेश कुमार ने बताया की आग लगने का कारण अज्ञात ही है मेरा सब कुछ जलकर स्वाहा हो गया है। एक लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित ग्रामीण ने लेखपाल को इसकी सूचना दी है। एसडीएम पंकज कुमार दीक्षित ने बताया कि क्षति रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें; रायबरेली: भीरा गोविंदपुर के खेतों में मिलीं पुरानी तलवारें और बंदूकें, देखने के लिए उमड़े लोग
