मिर्जापुर: युवक ने गंगा में लगाई छलांग, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना की ओर शास्त्री सेतु से शनिवार सुबह एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शव को निकाल लिया है। पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर और वाराणसी जोड़ने वाले शास्त्री सेतु पर चील्ह थाना क्षेत्र की ओर अपने ननिहाल चील्ह गांव बचपन से रह रहे आलोक सिंह(22) युवक ने छलांग लगा ली।

सेतु सं गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची ने गोताखोरों की सहायता से घंटों की मशक्कत बाद तलाश कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक आलोक जौनपुर जिले का मूल निवासी हैं। यहां अपने मामा धनंजय सिंह के यहां रहा था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें;-बहराइच: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार बाबू की मौत, चालक वाहन समेत फरार

 

संबंधित समाचार