Hamirpur में महामंडलेश्वर संविदानंद महाराज ने तपोभूमि में चंदन रोप फब्बारा का किया लोकार्पण, ये बड़ी बात कहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में महामंडलेश्वर संविदानंद महाराज ने तपोभूमि में चंदन रोप फब्बारा का किया लोकार्पण।

हमीरपुर में महामंडलेश्वर संविदानंद महाराज ने तपोभूमि में चंदन रोप फब्बारा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि देश में संतों का बहुत सम्मान ऐसा विश्व में नहीं है।

हमीरपुर, अमृत विचार। सुमेरपुर में भारत देश में संतो महापुरुषों को जो सम्मान है। वह विश्व में कहीं नहीं है। महापुरुषों का आशीर्वाद मिल जाए। उनका सानिध्य प्राप्त हो जाए। इससे जीवन धन्य हो जाता है। महापुरुष कभी कहीं नहीं जाते हैं। वह हमेशा यही रहते हैं। उन्हीं की कृपा से मनुष्यों का जीवन धन्य रहता है। मनुष्य जीवन में जो कुछ सीखता है वह गुरु चरणों में ही आकर सीखता है।

उक्त उद्गार प्रख्यात सन्त महामंडलेश्वर संविदानंद सरस्वती महाराज ने ब्रह्मलीन संत रोटीराम महाराज नागा स्वामी की तपोस्थली में चंदन का पौधा रोपण करने के पहले भक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा मनुष्य के गुरु अनेक हो सकते हैं। लेकिन सद्गुरु एक ही होता है। उन्होंने कहा कि संत की संगति ही मनुष्य का जीवन बदल सकती है।

इस मौके पर स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज व स्वामी डा मुक्तानंद पुरी जी महाराज ने भी भक्तों को संबोधित करते हुए संतों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत ही समाज को सही मार्ग पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। तीनों संतों ने विरक्त आश्रम में समाधि स्थल के सामने बनाए गए फब्बारे का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विरक्त आश्रम के महंत स्वामी जगन्नाथ, स्वामी सुखानंद, पर्यावरण संरक्षण समिति के संरक्षक मुनीर खान, अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, डॉ देवीदीन अविनाशी, राजेश सहारा, प्रीति, स्पर्श, राखी शिवहरे, सिद्दीक मंसूरी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, केपी इंटर कालेज के उप प्रबंधक राजेश शिवहरे, श्यामबाबू मिश्रा, चंद्रपाल सिंह सचान, बिंदाप्रसाद गुप्ता, भोला प्रसाद गुप्ता, राजू गुप्ता, सोनू गुप्ता,कैलाश सोनी, अनुज शिवहरे, सौमित्र सिंह, राजेश सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Good News: कानपुर में दिसंबर से रिंग रोड निर्माण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास, पहले पीएम….

 

संबंधित समाचार