Fatehpur News: कार में छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म... आठ घंटे बाद बदहवास हालत में छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में कार में छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म।

फतेहपुर में कार में छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। करीब आठ घंटे बाद बदहवास हालत में छोड़ दिया। पुलिस ने दो पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

फतेहपुर, अमृत विचार। दिनदहाड़े छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मालम सामने आया है। गांव का रहने वाला व्यक्ति साथी संग कार में नाबालिग को अगवा कर ले गया। आठ घंटे बाद बदहवास हालत में किशोरी को घर के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि तीन नवम्बर की सुबह वह खेत पर धान काटने गए थे। करीब नौ बजे बेटी घर से खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के दिनेश ने एक साथी के साथ मिलकर बेटी को अगवा कर लिया। शाम करीब पांच बजे बदहवास हालत में बेटी को गांव के बाहर छोड़कर चले गए।

पीड़िता ने परिजनों को बताया कि दिनेश और उसके साथी ने दुष्कर्म किया है। परिजनों ने बताया कि घटना से बेटी दहशत में है। अभी पूरी बात नहीं बता सकी है। सीओ ने बताया आरोपियों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

आरोपी दिनेश की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। फिलहाल उसकी कानपुर में लोकेशन मिली है। उसने कई लोगों से मोबाइल पर बातचीत भी की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें- Fatehpur News: अग्निशमन प्रभारी ने सिपाही को पीटा, पीड़ित ने जान से मारने की जताई आशंका, दो निलंबित

संबंधित समाचार