काशीपुर: अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों की वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक में एक ग्राम प्रधान का बेटा बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही हादसे में दो अन्य युवक घायल भी हुए है। जिन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी 23 वर्षीय विनय कुमार अपने साथी माधोवाला, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, यूपी निवासी छोटू और एक अन्य के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर अलीगंज रोड से कही जा रहा था। तभी पैगा चौकी क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के समीप उनकों अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे विनय की मौके पर ही मौत हो गई। वही बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकराने से हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर मृतक के घायल साथियों को राहगीरों व पुलिस ने मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि विनय ग्राम पैगा की प्रधान का इकलौता पुत्र था। विनय की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

उधर शनिवार देर शाम को रामनगर रोड पर एक शादी समारोह में अपने दोस्त के साथ शामिल होने जा रहे कुंडेश्वरी निवासी 24 वर्षीय दीपेश भट्ट को एक रामनगर रोड पर एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत

काशीपुर। सड़क हादसे में घायल रामनगर निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को युवक को एक ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा।

मालधन नंबर 7, आनंद नगर, रामनगर निवासी 22 वर्षीय हरीश राजमिस्त्री का कार्य करता था। शनिवार देर शाम को वह काम से घर बाइक से वापस आ रहा था। तभी मालधन नंबर 8 के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर परिजनों ने उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

संबंधित समाचार