भाजपा अपने स्वार्थ के लिए दागदार व्यक्ति को भी कर लेती है पार्टी में शामिल: स्वर्णिम चतुर्वेदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) में शामिल हो जाने पर तंज कसते हुए कहा है कि जिसके विरूद्ध लम्बे समय तक अभियान चलाया और सरकारी कर्मचारी पर जानलेवा हमला कराने के आरोप हो, उसे भाजपा ने शामिल कर यह साबित कर दिया है कि वह अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए दागदार व्यक्ति भले ही उसके खिलाफ कितने ही संगीन आरोप क्यों ना लगे हो, उसे भी पार्टी में शामिल कर सकती है।

 चतुर्वेदी ने रविवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा की रीति-नीति एवं विचारधारा आज जनता के सामने पूर्णतया ऊजागर हो गई है तथा जनता समझ गई है कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना अंतर है। ॉ

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दिख रही निश्चित हार से डरी हुई भाजपा येन-केन-प्रकारेण दागदार नेताओं को पार्टी में शामिल कर आपराधिक तत्वों को राजनीति में बढ़ावा देते हुए सत्ता हासिल करने का मार्ग खोज रही है। 

ये भी पढ़ें - कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का दावा- BJP कार्यकर्ताओं की एकजुटता देख कांग्रेस के हौंसले पस्त

संबंधित समाचार