भदोही: सड़क किनारे विकलांग युवक का मिला शव, इलाके में सनसनी
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावा क्षेत्र में सोमवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के बार्डर पर जौनपुर जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह-आदमपुर मार्ग पर एक विकलांग युवक का शव सड़क के किनारे शव मिला।
बताया जाता है कि सुबह शौंच के लिए निकले लोगों ने सड़क की पटरी के किनारे शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
भीड़ में से किसी ने शव की पहचान भदोही जिले के सुरियावा थाना क्षेत्र के 52 बीघा तालाब (कैड़ा) गांव निवासी चन्दन कुमार गौतम (45 वर्ष) पुत्र कैलाश गौतम के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: मोबाइल चोर को पकड़कर खंभे से बांधा, अस्पताल के चौकीदार ने लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल
