रुद्रपुर: फायरिंग प्रकरण में मुकदमा दर्ज, दो युवकों की हालत बनी हुई है नाजुक
रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार की सुबह गैंगवार के चलते स्कूटी सवार तीन युवकों पर कातिलाना हमला कर फायरिंग करने के प्रकरण में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शुरू कर दी है। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खेड़ा बस्ती निवासी अकील अहमद ने बताया कि पांच नवंबर की सुबह साढ़े नौ बजे उसका भाई एजाज अहमद पुत्र अल्ली अपने दोस्त नंदन यादव के साथ स्कूटी संख्या यूके-06 बीआर- 2224 से अपने साथी भदईपुरा निवासी नसीम के घर जा रहा था कि रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे विकेश यादव, हेमंत मिश्रा उर्फ नोनू आकाश यादव उर्फ बांडा, आशीष यादव, अभय सक्सेना उर्फ चाइना, अंकित थापा, शिवम यादव उर्फ बुढा, अभय यादव, मुकेश कश्यप, आकाश ठाकुर, जितेंद्र यादव, शिवम गुप्ता उर्फ मुर्गी निवासी वार्ड-14 भदईपुरा कपिल शर्मा निवासी दूधिया नगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियारों से पहले कर नीचे गिरा दिया।
आरोपी विकेश यादव ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। जिस में एजाज व नदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य नसीम ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में भर्ती दोनों युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
