हल्द्वानी: पार्षद पति के खिलाफ चौकी में नारेबाजी, एसपी से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पार्षद पति के खिलाफ तीन दिन से नगर निगम में धरने पर बैठे सफाई कर्मी कार्रवाई की मांग लेकर भोटियापड़ाव चौकी पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। बात नहीं बनी तो वह शिकायत लेकर एसपी सिटी हरबंस सिंह से मिले। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई न हुई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। 

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहत मसीह ने बताया कि नगर निगम का सफाई नायक मुकेश एक नवंबर की सुबह नालियों की सफाई के लिए पार्षद अनुराधा नेगी के क्षेत्र वार्ड 10 में पहुंचा था। तिकोनिया चौराहे पर मुकेश कर्मचारियों से नाली सफाई को लेकर बात कर रहा था।

तभी नशे की हालत में वहां पार्षद पति राजू नेगी पहुंचा और गाली-गलौज और हाथापाई करते हुए सफाई कार्य से रोक दिया। इसको लेकर वह नगर निगम में धरने पर बैठे लेकिन निगम की ओर से भी पक्षपात किया जा रहा है। अब पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है और कार्रवाई न हुई तो सफाई कर्मी उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि घटना की वजह से वार्ड 10 की सफाई व्यवस्था ठप हैं। वहीं पार्षद अनुराधा का कहना है कि जिस दिन घटना हुई, उनके पति शहर में ही नहीं थे। 

संबंधित समाचार