रुद्रपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची पंतनगर, जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर/पंतनगर, अमृत विचार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंतनगर पहुंच चुकी हैं। वह पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही हैं। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे को लेकर उत्तराखण्ड पहुंची हैं।

उनके दौरे को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं में पुलिस-प्रशासन की टीमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हैं। इस दीक्षांत समारोह मे राष्ट्रपति 33 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगी, जिसमे 24 छात्राएं और नौ छात्र शामिल है। यही नहीं चांसलर गोल्ड मेडल से छात्रा नेहा बिष्ट को सम्मानित किया जायेगा।

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम
मंगलवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9:55 बजे बरेली के लिए रवाना होंगी। 10:40 बरेली पहुंचेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11:25 पंतनगर पहुंचेंगी। पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3:25 बजे राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी और 4:40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10:20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी। 11:40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3:50 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से 12:05 बजे रवाना होंगी। 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।

संबंधित समाचार