हल्द्वानी: Video Footage student union elections:पुलिस के सामने खूब हुई अराजकता, सारी व्यवस्थाएं हो गईं धड़ाम
हल्द्वानी, अमृत विचार। छात्रसंघ चुनाव में पुलिस के सामने एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। दोपहर 1 बजे तक मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था और पुलिस प्रशासन चैन की बंसी बजा रहा था मगर महज मतदान खत्म होने से महज 15 मिनट पूर्व ठंडी सड़क की ओर से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया जो कि पुलिस को और संजय जोशी के समर्थकों को लगे।
संजय जोशी के समर्थको के साथ एबीवीपी समर्थकों ने जमकर अभद्रता की। वहीं इस बवाल में मोबाइल भी टूटे और छात्राओं से अभद्रता की गई। संजय जोशी के समर्थकों ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में काम करती आ रही है। एबीवीपी कार्यकर्ता जमकर उपद्रव मचा रहे हैं और पत्थर बाजी कर रहे हैं मगर पुलिस चुप्पी साधे है।
इधर पुलिस ने जब एक एबीबीपी कार्यकर्ता को पकड़ा भी तो पुलिस की मौजूदगी में अन्य समर्थक उसे छुड़ा ले गए। वहीं पुलिस ने एक-दो लोगों को पकड़ा और उनसे पूछताछ भी की लेकिन पुलिस और प्रशासन कुल मिलाकर अराजकता पर अंकुश लगाने में नाकामयाब सिद्ध हुआ।
देखिए अराजकता भरी इन वीडियो फुटेज को...
