रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप पुलिस ने 51.45ग्राम स्मैक के साथ सौदागर दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने वीवीआईपी चेकिंग अभियान के तहत एक स्मैक सौदागर को लाखों कीमत की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि आरोपी गली गली जाकर स्मैक के लती युवाओं को स्मैक की आपूर्ति करता था और महंगे दामों पर युवक को बेचता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

जानकारी के अनुसार छह नवंबर की शाम को दारोगा विकास रावत पुलिस पार्टी के साथ वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान आसपास के इलाकों में स्थित होटल व ढाबों पर चेकिंग कर रहे थे कि तभी पुलिस को गंगापुर मार्ग पर एक संदिग्ध युवक खड़ा हुआ दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आता देख युवक सकपकाकर भागने की कोशिश करने लगा।

जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया और पूछताछ में उसने अपना नाम कुंवर पाल गंगवार निवासी ग्राम गौसलपुर नवाबगंज थाना हाफिजगंज बरेली यूपी बताया और जामा तलाशी में युवक के कब्जे से 51.45 ग्राम बरामद की गई। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये के करीब आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली से स्मैक की खेप लेकर स्थानीय नशेड़ियों को गली गली जाकर सप्लाई करता है और महंगे दामों पर बेचता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार