देहरादून: बेटे, समधी और दामाद ने की तांत्रिक की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून,अमृत विचार। जादू टोने से परेशान होकर देहरादून के तांत्रिक की उसके सगे पुत्र, समधी और दामाद ने मिलकर लक्सर (हरिद्वार) हत्या कर दी। शव की शिनाख्त न हो, इसलिए तांत्रिक के चेहरे को तेजाब से पूरी तरह से झुलसा दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

सीओ लक्सर मनोज कुमार ठाकुर के अनुसार, कोतवाली लक्सर के गांव हुसैनपुर के गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव अर्द्धनग्न अवस्था में विगत 1 नवंबर को बरामद हुआ था। शव का चेहरा बुरी तरह से झुलसा होने के कारण शिनाख्त काफी मशक्कत के बाद नन्दकिशोर (65) पुत्र मुन्नालाल  निवासी नई बस्ती चंदर रोड, डालनवाला, देहरादून उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने गहन जांच के बाद मंगलवार को नन्दकिशोर की हत्या के आरोप में उसके पुत्र रविन्द्र उर्फ बिट्टू के अलावा समधी विजयपाल, दामाद राहुल और उसके भाई विकास पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम मखियाली कलां, लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। 

सीओ ने बताया कि नन्दकिशोर जादू टोना करता था। नन्दकिशोर की बेटी पूजा की शादी राहुल से हुई थी। नन्दकिशोर के जादू टोना करने और शराब पीने से आजिज आकर उसकी पत्नी उसे छोड़कर पूजा की ससुराल में रहने लगी थी लेकिन नन्दकिशोर बेटी की ससुराल भी पहुंच गया था और वहां भी जादू टोना करने लगा था। इससे परेशान होकर परिजनों ने ही मिलकर नन्दकिशोर की गला घोटकर हत्या कर दी थी और चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया था

संबंधित समाचार