प्रतापगढ़: अभद्रता करने पर युवती ने शोहदे को जड़ा थप्पड़, विरोध में दबंगो ने घर में घुस की मारपीट और तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिलेरगंज गांव की घटना, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

कुण्डा/प्रतापगढ़। अभद्रता व फोन नम्बर मांगने पर युवती ने शोहदे को सबक सिखाने के लिए स्वयं के बचाव में थप्पड़ जड़ दिया। इससे आक्रोशित शोहदे अपने साथियों के साथ युवती के घर पर हमला कहर बरपाया। घर में घुसकर मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ कर नकदी उठा ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कुण्डा के दिलेरगंज गांव निवासी युवक की 20 वर्षीय बेटी मंलगवार की सुबह करीब सात बजे घर से मवेशियों का गोबर फेंकने के लिए घूर गड्ढे की तरफ गई हुई थी। जहां पर पहले से मौजूद एक शोहदें ने युवती को रोक कर छीटाकशी करते हुए उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। इस पर युवती ने उसे थप्पड़ जड दिया।

युवती द्वारा थप्पड़ जड़ने से नाराज युवक वापस गया और अपने 15 - 20 साथियों के साथ हाथ में लाठी डंडा व धारदार हथियार से लैस होकर युवती के घर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान हमलावरों ने युवती, गर्भवती भाभी, 16 वर्षीय भाई व वृद्ध को जमकर मारपीटा।

जिसके बाद हमलावर घर में घुसकर भतीजे के बर्थडे के लिए रखा सात हजार रूपया भी उठा ले गए। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की मदद से पीड़ितों को इलाज के लिए सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया। उधर पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। क्राइम इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: बिहार से आ रही अनाधिकृत बस पर ठोंका डेढ़ लाख का जुर्माना

संबंधित समाचार