अयोध्या: फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने किए रामलला के दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जाने माने फिल्म निर्माता मधु भंडाकर ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी वर्षों से इच्छा थी कि भगवान राम की नगरी जाऊं और राम लला का दर्शन पूजन करूं। भगवत कृपा से आज वह इच्छा पूरी हो गई। भगवान से अब मिन्नत की है कि …

अयोध्या। जाने माने फिल्म निर्माता मधु भंडाकर ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी वर्षों से इच्छा थी कि भगवान राम की नगरी जाऊं और राम लला का दर्शन पूजन करूं। भगवत कृपा से आज वह इच्छा पूरी हो गई। भगवान से अब मिन्नत की है कि सम्पूर्ण विश्व मे शांति हो। कोरोना वायरस से मुक्ति मिले। ईश्वर पर विश्वास है यह मिन्नत भी पूरी होगी।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद से ही राम लला के दर्शन की इच्छा और प्रबल हो गई थी। जो आज पूरी हो गई। फ़िल्म निर्माता ने बताया कि नोएडा में आधुनिकतम व विशालतम फ़िल्म स्टूडियो बन रहा है, जो हैदराबाद के रामाराव से भी डबल है। इसमें फाइव स्टार होटल के अलावा कलाकारों के शूटिंग के अनुसार आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें धन्यवाद व शुभकामनाएं दीं।

मधुर भंडारकर ने अयोध्या में राम लीला मंचन को ऐतिहासिक बताते हुए सराहना की। कहा कि फ़िल्म इंडस्ट्री समय समय पर ऐसे सभी पहलुओं पर कार्य करती है, चाहे फौजी भाईयों के लिए हो या देश धर्म से जुड़े मुद्दों पर। अयोध्या में रामलीला मंचन में फ़िल्म इंडस्ट्री के नामी गिरामी लोग हिस्सा ले रहे हैं, जो शुभ संकेत है।

इससे पूर्व फ़िल्म निर्माता लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर राम नगरी पहुंचे। हनुमान गढ़ी पर माथा टेकने के बाद राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर राम लला के दर्शन, पूजन किए। कहा कि रामलला का दर्शन कर खुशी की अनुभूति हो रही जो व्यक्त नही कर सकता क्योंकि लंबे समय से रामलला के दर्शन की इच्छा थी।

संबंधित समाचार