VIRAL VIDEO: अंडे चुरा रही महिला को मोर ने मारी फ्लाइंग किक, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई चौंक जा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मोर पावरफुल फ्लाइंग किक मारता नजर आ रहा है। मोर की फ्लाइंग किक को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक अंडा चोर को मोर ने ऐसा सबक सिखाया कि इस नेशनल बर्ड की खूबसूरती की तारीफ करने वाले भी उसकी ताकत के फैन हो जाएंगे।

बता दें द बेस्ट नाम के ट्विटर हैंडल ये वीडियो शेयर किया है जिसमें एक मोर नजर आ रहा है। ये मोर अपने अंडो के आसपास बैठा है। संभवतः वो इन अंडों की हिफाजत कर रहा है। इस दौरान अचानक एक महिला आती है और मोर को उठा कर उसे उड़ा देती है।

इसके बाद ये महिला अंडों को समेटने की कोशिश में नीचे बैठते है और से अंडे समेटने लगती है। उसे अंदाजा भी नहीं होता और मोर वापस आकर उसे जमकर टक्कर मारता है। जिसके बाद महिला लोट लगाते हुए नीचे गिर जाती है। मोर तब भी उसे राहत की सांस नहीं लेने देता है। वीडियो शेयर करने वाले हैंडल ने इसे फ्लाइंग किक का नाम दिया है।

इस वीडियो को देख कई सारे यूजर्स मोर की ताकत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसका मतलब ये पक्षी सच में स्ट्रांग होता है। एक यूजर ने लिखा कि ये जैसे को तैसा वाला सबक है। एक यूजर ने ये भी लिखा कि महिला को इससे भी बुरी सजा दी जानी चाहिए थी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग खतरनाक होते हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसते हुए इमोजी शेयर कर अपने कमेंट जाहिर किए हैं।

ये भी पढे़ं- Viral News : 'आप ज्यादा सुंदर हैं...', जॉब इंटरव्यू में रिजेक्ट हुई लड़की का छलका दर्द, लोग बोले- घटिया बात

 

संबंधित समाचार