देहरादून: UPCLका दावा दिवाली में नहीं जाएगी Light

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। दिवाली पर बिजली गुल नहीं होगी यह दावा यूपीसीएल ने किया है। यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिवाली के दौरान उद्योगों में खपत घट जाती है। घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत बढ़ जाती है। इसके लिए उन्होंने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से एडवांस में 150 मेगावाट बिजली खरीदी है।

साथ ही दिवाली के दौरान बिना बड़ी वजह कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अपना दफ्तर नहीं छोड़ पाएंगे। सभी के अवकाश रद्द किए गए हैं। दिवाली के दौरान फॉल्ट आने पर उसे निश्चित समयावधि में दूर करने का प्रयास किया जाएगा। निगम मुख्यालय से इस दौरान बिजली आपूर्ति, फॉल्ट की पूरी निगरानी की जाएगी।

संबंधित समाचार