अमरोहा: खेत में पानी चलाने को लेकर दबंगों ने किसान को घर में घुसकर पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा, अमृत विचार। जिले की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज में किसान विजेंद्र सिंह पुत्र जयकीरत सिंह व अनिल कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह सात नवंबर की सुबह लगभग आठ बजे के समय घर पर था।
तभी अनिल कुमार अपने बेटे दीपांक, हिशांक और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर में घुस आया खेत में पानी चलाने की बात कहते हुए गाली-गलौज करने लगा जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
शोर की आवाज सुनकर जितेंद्र सिंह और अशोक कुमार को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तैयारी पर पुलिस ने अनिल कुमार, दीपांक, हिशांक और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: नाजरा ने 24 घंटे पहले छोड़ दिया था खाना-पीना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई लटकने से मौत की पुष्टि
