Kanpur में प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से दौड़ रहे ई-रिक्शा... ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, इतने रिक्शों का किया चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में प्रतिबंधित रूट पर संचालन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई।

कानपुर में प्रतिबंधित रूट पर संचालन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने 130 ई-रिक्शा का चालान किया। इसके साथ ही पांच ट्रक सीज भी किए।

कानपुर, अमृत विचार। शहर के सभी हाईवे समेत जीटी रोड, वीआईपी रोड पर ई-रिक्शों के संचालन पर प्रतिबंध होने के बाद भी ई-रिक्शा चालाकों की मनमानी जारी है। प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा संचालन करने पर मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने 130 ई-रिक्शा कर चालान किया व पांच ई-रिक्शा सीज किए गए। इसके साथ ही ई-रिक्शों की अराजकता से त्रस्त चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया।

यातायात माह के पहले दिन से नौबस्ता-हमीरपुर हाईवे, जाजमऊ-भौंती हाईवे समेत जीटी रोड व कंपनी बाग से फूलबाग चौराहा तक ई-रिक्शों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ई-रिक्शा प्रतिबंध के सात दिन बीतने के बाद भी इन मार्गों पर ई-रिक्शा चालकों की अराजकता जोरों पर है।

मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने 130 ई-रिक्शा का चालान किया। इसके साथ ही पांच ई-रिक्शा सीज भी किए गए। वहीं फजलगंज, नौबस्ता, बारादेवी, अफीमकोठी, चावला मार्केट, नंदलाल चौराहा समेत कई चौराहे ई-रिक्शा चालकों की अराजकता से जाम से जूझते है।

मंगलवार को एसीपी बाबूपुरवा संतोष सिंह व साउथ जोन ट्रैफिक प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर 210 ई-रिक्शा चालकों को जागरूक किया। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से डीपीएस कल्याणपुर, लाफिंग बुद्धा स्कूल बारादेवी, विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल, गुरुनानक मॉर्डन पब्लिक स्कूल कल्याणपुर समेत अन्य स्कूलों में बच्चों को यातायात के लिए जागरूक  किया।

ये भी पढ़ें- Kanpur में पुलिस कमिश्नर ने त्यौहारों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी, दिए ये निर्देश

संबंधित समाचार