काशीपुर: वाहनों की भिड़ंत को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान गुट भिड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा में वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में कुंडा निवासी ग्राम प्रधान मौ. जावेद ने बताया कि 6 नवंबर 2023 की शाम साढ़े आठ बजे उसका तहेरा भाई कार लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव के बिलाल ने मोटरसाईकिल से उसकी कार को टक्कर मार दी। कहासुनी के बाद लोगों ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया। थोड़ी देर बाद मेरा चचेरा भाई सुऐब ट्यूशन से लौट रहा था।

बिलाल ने उसे रोककर अभद्रता की आरोप है कि बिलाल, हबीब, युनुस, शाकिब, फईम, रफीक, इरशाद आदि ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पूर्व प्रधान मो. हनीफ के पुत्र बिलाल की ओर से शेर अली व मौ. उमर, आरिफ, आबिद, सुहेब, जावेद व मोहिसम आदि के खिलाफ मारपीट करने और धमकाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फत्र्याल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। शांति भंग होने की आशंका के चलते उन्हें पाबंद मुचलका किया जाएगा।

संबंधित समाचार