दीपावली पर बड़ी सौगात: लखनऊ नगर निगम कर्मियों को मिलेगा बोनस, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दीपावली पर नगर निगम अपने कर्मचारियों को बोनस की सौगात देने जा रहा है। प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपये बोनस मिलेगा। लगभग 2500 नियमित कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। 1727 रुपये नगद और 5181 रुपये पीएफ या एनपीएस खाते में डाले जाएंगे।

मंगलवार को नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने लेखा विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने लेखा विभाग में अपने सामने भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई। उन्होंने बताया कि एक या दो दिन में कर्मचारियों को बोनस की धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

12 हजार आउटसोर्सिंग कर्मियों को आज मिलेगा वेतन

नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर लगे लगभग 12,000 कर्मियों को बुधवार को वेतन मिल जाएगा। नगर आयुक्त ने इस सम्बंध में लेखा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि कार्यदायी संस्थाओं से लगे लगभग 12,000 कर्मियों में सफाई कर्मचारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मार्ग प्रकाश विभाग के कर्मचारी, आरआर विभाग के ड्राइवर, माली, केयरटेकर आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ योगी सरकार हुई सख्त, अधिकारियों के दिया गया यह बड़ा निर्देश

संबंधित समाचार