Kanpur Dehat News: बस की टक्कर से टूटा बूम, खड़ी हुई लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस, चालक के खिलाफ FIR दर्ज
कानपुर देहात में बूम क्षतिग्रस्त होने से लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस खड़ी हुई।
कानपुर देहात में बूम क्षतिग्रस्त होने से लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस खड़ी हुई। आरपीएफ ने बस कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कानपुर देहात, अमृत विचार। तिलौंची रेलवे क्रासिंग के बंद फाटक में नबीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस सिग्नल न मिलने से कुछ मिनट खड़ी रही। आरपीएफ ने बस कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मंगलवार को कानपुर से झांसी जा रही लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस की वजह से तिलौंची रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद किया गया था। तभी नबीपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रही प्राइवेट बस ने फाटक में टक्कर मार दी। जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। बूम क्षतिग्रस्त होने के कारण सिग्नल न मिलने से लखनऊ-मुंबई एक्सप्रेस रास्ते में खड़ी हो गई। जिससे रेल कर्मियों के हाथ-पांच फूल गए।
गेटमेन राकेश गुप्ता ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी। वहीं तिलौंची क्रासिंग गेट पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया। पुखरायां से आरपीएफ मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बूम को सही कराया गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुखरायां आरपीएफ चौकी इंचार्ज केके पांडेय ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें- Chitrakoot News: तीन आरोपी गिरफ्तार... सवा दस किलो गांजा बरामद, स्वाट टीम और मानिकपुर पुलिस को मिली सफलता
