सुलतानपुर: लकड़ी लदी ट्राली वन विभाग ने पकड़ा, लगाया 20 हजार का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। पेड़ों के अवैध कटान रोकने के लिए निकली वन विभाग की सचल टीम ने ट्राली लदी लकड़ी पकड़ कर थाने ले आई। जहां वनविभाग ने ठेकेदार से 20 हजार रुपए जुर्माना लेकर भविष्य में कटान न करने की चेतावनी के साथ छोड़ दिया।

मंगलवार की रात को कुड़वार थाना क्षेत्र में राजापुर बाजार के पास ट्राली लदी आम की सूखी लकड़ी वनविभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम में मौजूद डिप्टी रेंजर डीके यादव व वन दरोगा दिवाकर पांडेय ने कुड़वार पुलिस को सूचना देकर ट्राली को ठेकेदार सहित थाने लायी। 

ठेकेदार द्वारा दामोदर तिवारी का सूखा आम का पेड़ काटा गया था। वन विभाग की टीम ने लिखित माफीनामे के साथ ठेकेदार शिवा पति तिवारी ग्राम बेला पश्चिम पर 20 हजार का जुर्माना ठोका। ठेकेदार ने जुर्माने की राशि अदा की। डिप्टी रेंजर डीके यादव ने बताया कि लिखित माफीनामे के साथ चेतावनी देते हुए जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें;-पांच हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए राजस्व निरीक्षक, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, इस मामले में मांग रहे थे रिश्वत

 

संबंधित समाचार