बरेली: गड्ढे में तब्दील सड़कों को बनाकर देगी कार्यदायी संस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोदने से बर्बाद हुई सड़कों को कार्यदायी संस्था को ही बनवाना होगा। जिस हालत में सड़क थी, उस तरह की सड़क बनाकर देना होगा। कार्यदायी संस्था ने नगर निगम की सड़कों को अक्टूबर में निर्माण कराने की हामी भरी है। करीब 10 माह से अमृत …

बरेली, अमृत विचार। शहर में सीवर लाइन के लिए गड्ढा खोदने से बर्बाद हुई सड़कों को कार्यदायी संस्था को ही बनवाना होगा। जिस हालत में सड़क थी, उस तरह की सड़क बनाकर देना होगा। कार्यदायी संस्था ने नगर निगम की सड़कों को अक्टूबर में निर्माण कराने की हामी भरी है।

करीब 10 माह से अमृत योजना के तहत ट्रंक लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। अभी तक करीब पांच किलोमीटर तक सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई है। इसमें सैटेलाइट से श्यामगंज, कालीबाड़ी से चौपुला, जंक्शन रोड,पुलिस लाइन रोड, सिविल लाइन रोड की सड़क की एक लेन और कालीबाड़ी में पूरी सड़क ट्रंक लाइन बिछाने के लिए खोद दी गई है।

पूरे शहर में अभी सात किलोमीटर पाइप लाइन के लिए सड़क पर गहरे गड्ढे खोदे जाने हैं। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में तब्दील सड़कों पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। इस समस्या को देखते नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा है कि निविदा लेते समय शर्त थी कि सड़क को बनवा कर देना होगा। इसका अनुपालन किया जाए। इसके साथ ही जिन जगहों पर सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। वहां पर अक्टूबर माह के पहले सप्ताह से कार्य शुरु कर दिया जाए।

फर्म ने सड़कों के निर्माण को लेकर कार्ययोजना के बारे में नगर निगम के अफसरों को बताया है कि कालीबाड़ी से बरेली कालेज तक की सड़क का निर्माण अक्टूबर माह पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस लाइन, सैटेलाइट और सिविल, जंक्शन रोड पर कार्य शुरू किया जाएगा। इन सड़कों का आगणन तैयार कर लिया गया है। प्रभारी मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि कार्यदायी संस्था अगले माह से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर देगी। इसके लिए निर्देश दिया गया है।

संबंधित समाचार