काशीपुर: हत्या के प्रयास के आरोपी की जमानत अर्जी मंजूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। प्रथम एडीजे की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी की जमानत मंजूर कर ली है। ग्राम राजपुरा, बाजपुर निवासी अशोक कुमार ने बाजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल 2022 की शाम समय करीब 05 बजे केशोवाला मोड़ बाजपुर निवासी शीशपाल राम भरोसे अपने रिश्तेदार धर्मवीर के घर शादी में आया था।

वो उनके घर आकर शराब पीने लगा। इस पर उसके चाचा वीर सिंह ने उसे पीने से मना किया। आवेश में शीशपाल उसके चाचा वीर सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से वीर सिंह की आंतें बाहर आ गयी।

पुलिस ने आरोपी शीशपाल के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर 24 जनवरी, 2023 को गिरफ्तार कर लिया। शीशपाल तभी से जेल में है। आरोपी के अधिवक्ता वीरेंद्र चौहान ने उसकी जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद प्रथम एडीजे विनोद कुमार ने आरोपी की जमानत मंजूर कर ली।

संबंधित समाचार