रोडवेज ड्राइवरों कंडक्टरों को मिला ये उपहार,पैसेंजरों ने की सराहना
10 से 20 नवंबर के बीच ग्याहर दिनों तक लागू रहेगी योजना
त्योहारों पर यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए अधिकारियों को मिली कमान
मिनट में यात्रियों को बसें मिलेगी । यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोडवेज प्रशासन ने इस बार आरएम से लेकर एआरएम तक अधिकारियों को बस अड्डों पर बसों की बेहतर व्यवस्था,संचालन कराने का निर्देश दिया है।दीपावली और छठ के पर्व को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने 10 नवंबर से 20 नवंबर के बीच अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान राज्य सड़क परिवहन निगम के जो कर्मी (बस चालक और परिचालक) लगातार सेवाएं देंगे, सरकार ने उनके लिए बड़ी प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। यह प्रोत्साहन योजना 10 से 20 नवंबर के बीच 11 दिनों तक लागू रहेगी। दीपावली, भैया दूज और छठ त्योहारों के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी है। गाजियाबाद, दिल्ली,पश्चिमी क्षेत्रों से 60 प्रतिशत से अधिक यात्री लोड मिलता है। इसके अलावा अन्य राज्यों व शहरों से लोग अपने घरों के लिए और त्योहार के बाद घरों से वापस अपने कार्यस्थल के लिए प्रस्थान करते हैं। उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चालक और परिचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए यूपीएसआरटीसी की ओर से इसकी शुरुआत की गई है।
10 दिनों तक बस चालकों को मिलेगा इनाम
यूपी रोडवेज के एमडी मासूम अली सरवर ने बताया कि संविदा और आउटसोर्सिंग के ड्राइवर और कंडक्टरों को कम से कम 10 दिनों तक निर्धारित औसत किमी का संचालन करते हैं तो उन्हें 350 प्रतिदिन की दर से एक साथ 3500 विशेष प्रोत्साहन इनाम दिया जाएगा। प्रोत्साहन अवधि में औसतन 300 किमी बस संचालन करना होगा। यदि कर्मचारी 11 दिन की प्रोत्साहन अवधि तक हर रोज ड्यूटी करते हैं और किमी के मानक पूरे करते हैं तो उन्हें 400 प्रतिदिन के हिसाब से 4400 रुपए दिये जायेंगे।
यात्रियों की अत्यधिक भीड़,अफसर,कर्मियों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी
प्रदेश के जिन बस स्टेशनों पर यात्रियों को अधिक भीड़ होगी वहां अतिरिक्त अधिकारियों,कर्मियों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई जाएगी। इन बस स्टेशंस में कौशाम्बी डिपो, आनंद बिहार,सरायं काले खां, व कश्मीरी गेट दिल्ली के अलावा, मुरादाबाद, कटघर, भैसाली, सोहराबगेट, बरेली, सेटेलाइट, कैसरबाग, आलमबाग, चारबाग, अवध (कमता), सहारनपुर, आईएसबीटी आगरा, मसूदाबाद, झकरकटी (कानपुर) और इटावा प्रमुख हैं। दिल्ली में सहारनपुर व आगरा क्षेत्र द्वारा भी बेहतर व्यवस्था के लिए कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। तैनात कार्मिकों, पर्यवेक्षकों को धनराशि वितरण के उद्देश्य से 5 हजार रुपए प्रति बस स्टेशन की दर से कुल एक लाख रुपए दिया गया है।
